सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात्रि घर पर सो रही महिला को पड़ोसी ने बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला द्वारा विरोध करने पर पड़ोसी मौके पर भाग जाने में सफल रहा। सुबह जब पति घर आया तो महिला ने उसे अपनी आपबीती बताई और महिला के पति ने कोतवाली में आरोपित पड़ोसी के खिलफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता महिला के पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पत्नी मंगलवार की देर रात्रि अपने घर पर बच्चे के साथ सो रही थी । तभी पड़ोसी राकेश कुमार छत के रास्ते से घर में घुस आया और उसकी पत्नी को बुरी नीयत से दबोच लिया । आरोपी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पत्नी जब नींद से जागी तो उसने शोरगुल किया। इस दौरान आरोपी राकेश उसे गाली गलौज करते हुए भाग जाने में सफल रहा। वह टैक्सी चालक है। इस वजह से ज्यादातर उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।











