बुद्ध-भीम गाथा में बौद्धाचार्य ने दिया मानव को शिक्षित होने का संदेश,

रुदायन रोड स्थित अंबेडकर पार्क के सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर में चल रहे सात दिवसीय बुद्ध एवं भीम गाथा का प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया।
बुधवार को कथा के अंतिम दिन बौद्धाचार्य सूरज राही ने महात्मा बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए मानवजाति को शिक्षित होने और सदाचार का पालन करने का प्रेरणादायी संदेश दिया।बौद्धाचार्य ने श्रोताओं को बताया कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी समाज में समरसता और ज्ञान का प्रकाश फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में अज्ञानता को दूर कर शिक्षा को अपनाना चाहिए और हमेशा सच्चाई व सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं संयोजक युवराज सिंह भैयाजी ने की। आयोजन का सफल संचालन मिशनरी कवि पूरन सागर और सह-संचालन राजेश बौद्ध द्वारा किया गया।इस सात दिवसीय धार्मिक व सामाजिक आयोजन के मुख्य संयोजक डॉ. भीमराव अंबेडकर शैक्षिक एवं सामाजिक विकास समिति तथा दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया रहे। इस दौरान स्थानीय गणमान्य लोग और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने कथा का श्रवण कर बौद्ध व अंबेडकरवादी विचारों को आत्मसात किया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment