जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने कराई रिपोर्ट दर्ज

जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने कराई रिपोर्ट दर्ज

 

सिकंदराराऊ। कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड पर जमीन के बंटवारे को लेकर सोमवार को दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अरशद अली पुत्र अशरफ अली निवासी मोहल्ला कुरैशियान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार की शाम 6:30 बजे करीब वह रोडवेज बस स्टैंड पर स्थित अपनी दुकान पर बैठा हुआ था । तभी अफजाल पुत्र बशीर अहमद निवासी मोहल्ला तुरजई थाना सिकंदराराऊ शराब पीकर आया और गाली गलौज करने लगा। जब उसके पिता ने गाली गलौज का विरोध किया तो नदीम, दानिश, शादाब पुत्रगण नौसे व यामीन पुत्र बशीर अहमद निवासीगण मोहल्ला कुरैशियान ने एकराय होकर उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया एवं पथराव भी कर दिया। पथराव में आसिफ पुत्र असलम घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment