बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर, युवक हुआ घायल
सिकंदराराऊ । एटा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के निकट सोमवार की रात्रि को एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए कस्बा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
बताया जाता है कि गांव बहादुरगढ़ी निवासी अजय कुमार सोमवार की रात्रि को बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ की ओर से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह मंडी समिति के समीप पहुंचा । तभी एक तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । घायल युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।











