विद्युत करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, मचा कोहराम:निर्माणाधीन मकान के बीम पर पानी डाल रहा था युवक : नरहरपुर दोस्तपुर का मामला

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नरहरपुर दोस्तपुर में सोमवार की शाम बिजली के तार के सम्पर्क में आने से एक 23 वर्षीय युवक करंट से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन – फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद मंगलवार को गांव में शव आते ही शोक व्याप्त हो गया।गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार के दिया गया।
बताया जाता है कि गांव नरहरपुर दोस्तपुर में सोमवार की शाम को एक मकान पर निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान गांव का ही 23 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र नाहर सिंह बीम पर पानी डाल रहा था। तभी वह अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गया और विद्युत करंट से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों से उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

युवक की मौत परिजनों में हा हा कार मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई । मृतक अपने पीछे माता पिता और पत्नी और एक 10 वर्षीय पुत्र व एक 6 वर्गीय पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है। बाजिदपुर बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक के घर पर कोई बिजली का कनेक्शन नहीं था ।फिर भी मामले की जांच की जा रही है कि किस तरह करंट लगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।











