विद्यापीठ इंटर कॉलेज में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों को बांटे गए प्रमाणपत्र

विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी में 11वें आयुर्वेद दिवस के पावन अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्रमाण पत्र बांटे गये।
बुधवार को विद्यापीठ इंटर कालेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन डॉ. बी. पी. सुशील तथा डॉ. शिखा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ दिनचर्या और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े बेहद आकर्षक और संदेशात्मक स्लोगन तैयार किए। वहीं प्रधानाचार्य राजीव अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक स्वस्थ और संतुलित कला है। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज प्रशासन एवं अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र के फार्मसिस्ट जितेन्द्र कुमार एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहविशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य श्री राजीव अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए डॉ. बी. पी. सुशील और डॉ. शिखा के प्रयासों की सराहना की।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment