धोखाधड़ी कर आधार एवं पैन कार्ड लगाकर बाइक फाइनेंस पर निकाली

धोखाधड़ी कर आधार एवं पैन कार्ड लगाकर बाइक फाइनेंस पर निकाली

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव टोगल निवासी एक व्यक्ति के नामजदों ने धोखाधड़ी कर आधार एवं पैन कार्ड लगाकर एक एजेंसी से बाइक पर फाइनेंस कराकर बाइक को निकाल लिया । पीड़ित को जब मामले की जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव टोगल निवासी हरी सिंह पुत्र राजा राम ने दी तहरीर में कहा है कि पांच वर्ष पूर्व उसके आधार एवं पैन कार्ड लगाकर बाइक एजेंसी के मैनेजर ने धोखाधड़ी कर एक बाइक उसके नाम फाइनेंस कर एक महिला को बाइक दे दी। जब कि उन्होंने अपने आधार एवं पैन कार्ड को उक्त एजेंसी को फाइनेंस कराने को नहीं दिया। जब वह गांव अगसौली में स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में ऋण लेने को पहुंचा तब उसे मामले की जानकारी हुई। मामले की जानकारी होते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment