घनी आबादी में अवैध रूप से आतिशबाजी का निर्माण कर रहे दो युवकों को पकड़ा : पुलिस ने मौके से 45 किलो विस्फोटक पदार्थ किया बरामद

घनी आबादी में अवैध रूप से आतिशबाजी का निर्माण कर रहे दो युवकों को पकड़ा : पुलिस ने मौके से 45 किलो विस्फोटक पदार्थ किया बरामद

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दविश देकर शनिवार को कस्बा के मोहल्ला दमदपुरा में घनी आबादी में एक मकान में अवैध रूप से आतिशबाजी का निर्माण कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किया है।
एसआई रामनरेश सिंह शनिवार को अपने हमराहो के साथ कस्बा में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मोहल्ला दमदपुरा में एक मकान में अवैधा रूप से आतिशबाजी का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर मौके से दो युवकों को आतिशबाजी तैयार करते हुए पकड़ा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम निखिल कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार व समीर पुत्र शिवकुमार निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने मौके से 45 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment