गाँव नगला जहरू में डे-नाइट विशाल कबड्डी टूर्नामेंट शुरू

क्षेत्र के गाँव नगला जहरू में एक दिवसीय विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह मुकाबला दिन-रात (डे-नाइट) लगातार खेला गया। जिसमें आसपास के क्षेत्रों से आने वाली तमाम टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट कमेटी के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन गोलाकार मैदान में किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3100 रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 1100 रुपये की नगद धनराशि से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एंट्री फीस 200 रुपये रखी गई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजक रीनू कुमार, दीपू कुमार, कृष्णकान्त गौतम सहित समस्त ग्रामवासी नगला जहरू का विशेष सहयोग व योगदान रहा।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment