नगला मिंया में चाचा भतीजे के बीच मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मिंया में सोमवार की देर रात चाचा और भतीजे के बीच जमकर घमासान हो गया। जिसमें चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव नगला मिया निवासी नगेंद्र पुत्र महिपाल सिंह का सोमवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे आपसी कहाुसनी को लेकर अपने भतीजे से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपने चाचा नगेंद्र के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य लोगों ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन बात न बनने पर घायल नगेंद्र स्वयं थाने पहुंचा और भतीजे के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल नगेंद्र को तत्काल उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment