नया नगला गांव में गणेश चतुर्थी पर निकाली गई भव्य प्रभात फेरी

गोहाना के निकट स्थित गांव नया नगला में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत उल्लासार और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर गांव में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की बड़े ही विधि-विधान के साथ स्थापना की गई, जिससे पूरे गांव में गणेशोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।
मंगलवार को गणेश स्थापना के इस पावन और मंगलकारी अवसर पर सुबह-सुबह ग्रामीणों ने मिलकर एक भव्य प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के दौरान गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर गणेश जी के प्यारे भजन गाए और ढोल की गूंज के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। ढोल-नगाड़ों की आवाज और गगनभेदी जयकारों से पूरा नया नगला गांव गूंज उठा, जिससे संपूर्ण वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। घरों की छतों से महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। सभी ने मिलकर भगवान गणेश की आरती की और देश तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्रक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। प्रभात फेरी और पूजा-अर्चना के दौरान निशांत कुमार, योगेश कुमार, विशाल कुमार, प्रशांत कुमार, शिवम कुमार, सोनू कुमार, विष्णु कुमार, प्रभु दयाल कुमार और लक्ष्मण कुमार सहित गांव के तमाम गणमान्य लोग और समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment