सिकंदराराऊ धूमधाम के साथ निकली श्री गणेश शोभायात्रा : जगह -जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत : शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

सिकंदराराऊ । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी पर्व पर सोमवार को कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर से धूमधाम के साथ भव्य गणेश चौथ शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा का शुभारंभ पूजा अर्चना कर किया गया । शोभायात्रा कस्बा के मोहल्ला बगिया बारह सैनी,ब्राह्मणपुरी, पुरानी तहसील रोड, नगला शीशगर ,लाला का नगला, जी टी रोड, नयागंज बाजार, तिराहा बाजार ,बड़ा बाजार ,हुरमतगंज , गौसगंज,दमदमा आदि मार्गो से होते हुए गुजरी ।
शोभायात्रा का श्रद्धालुओ ने जगह -जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झांकियां लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी । जो लोगो के मध्य आकर्षण का केंद्र बनी रही । शोभायात्रा में लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया ।

शोभायात्रा में आगे आगे मां काली का स्वरूप करतब दिखाता हुआ चल रहा था। शोभायात्रा में डी जे एवं बैंड पर बज रहे भक्ति भजनों पर युवा थिरकते हुए नजर आए। भगवान श्री गणेश के गगन भेदी जयघोषो से कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया । शोभायात्रा का समापन कस्बा भ्रमण के बाद मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर पर पहुंचकर हुआ। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे । शोभायात्रा में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, विकास देवा वार्ष्णेय,आकाश दीक्षित ,हर्षित वार्ष्णेय,कृतांक वार्ष्णेय,सुमित वार्ष्णेय, तन्नू वार्ष्णेय ,निधिश राज वार्ष्णेय,आदि मौजूद रहे।












