सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर सोमवार को एटा रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट से दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सोमवार को पुलिस ने सूचना पर दबिश देकर दहेज हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम राकेश कुमार पुत्र किशन लाल निवासी गांव चांदनपुरा थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।












