कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े ,मची अफरा तफरी : पुलिस ने दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को लिया हिरासत में

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम रविवार को कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई । जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपस में झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।


बताया जाता है कि मोहल्ला सराय उम्दा बेगम में रविवार की दोपहर को कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पहले दोनों पक्षों में जमकर मुंहबाद हुआ। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कई बार कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया । पुलिस ने आपस में झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों हिरासत में लिया और कोतवाली पहुंचा दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी रही।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment