नामजदों ने परिवार को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव डंडेसरी में नामजदों ने एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव डंडेसरी निवासी कैलाश पुत्र अतर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 10 सितम्बर की रात्रि 8:30 करीब अपने घर पर बैठा था । तभी गांव के ही
राजू , नवीन ,अरुण पुत्रगण केन्द्रपाल ,आदर्श पुत्र महेन्द्र सिंह, मलिखान सिंह पुत्र रेवती सिंह शराब पीकर गाली गलोज देने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके भाई एवं उसकी पत्नी को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment