कूड़ा डालने का विरोध करने पर परिवार को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर में कूड़ा डालने का विरोध करने पर नामजदों ने एक परिवार को मारपीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव दरियापुर निवासी सत्यपाल पुत्र रामस्वरुप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 सितम्बर की शाम 5 बजे करीब गांव के ही पप्पू ,मनोज पुत्रगण रामवीर सिंह, आरती पत्नी पप्पू व गीता पत्नी मनोज उसके प्लॉट में कूड़ा डाल रहे थे। जब उसने कूड़ा डालने को मना किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे, उसकी पत्नी एवं बच्चों को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment