रास्ते में घेर कर युवक को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव जुलापुर में एक युवक को रास्ते में घेर कर मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जुलापुर निवासी पुष्पेन्द्र पुत्र रामेश्वर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 सितंबर की शाम 7 बजे करीब उनका पुत्र आकाश दूध डालने गाँव मे डेरी पर गया था । तभी रास्ते मे गाँव के ही चेतन पुत्र सुखवीर व उमेश पुत्र नन्ने ने उनके पुत्र को बेबहज घेर कर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment