बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना

चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 54 हजार रुपए नगद एवं लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण किए पार

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर में बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोरों ने मकान में रखी अलमारी का ताला तोड़कर हजारों की नगदी एवं लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव हीरापुर निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ एटा रोड पर किराए के मकान में रहता है । गांव के मकान पर आता जाता रहता है। 11 सितम्बर को उसकी भाभी ने मोबाइल के द्वारा उसे सूचना दी कि गांव के मकान का ताला तोड़कर चोर चोरी कर ले गए है। जब उसने गांव में पहुंचकर मकान में देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ पड़ा था और कमरे में सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण एवं 54 हजार रुपए पार कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment