टीवीएस शोरूम के सामने से स्पलेंडर बाइक चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर

सासनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कान्हा कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित अनुज मोटर (टीवीएस शोरूम) के सामने से अज्ञात चोर दिनदहाड़े एक स्पलेंडर बाइक चोरी फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जलालपुर निवासी अशरफ अली पुत्र इस्लाम दोपहर के समय सासनी स्थित अनुज मोटर टीवीएस शोरूम के पास आया था। उन्होंने अपनी ऑल ब्लैक रंग की स्पलेंडर बाइक नंबर यूपी 86 एवी 1917 शोरूम के बाहर खड़ी की थी। दोपहर लगभग साढे बारह बजे जब वह वापस लौटे, तो बाइक उस स्थान पर नहीं मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस को देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और शहर के निकास मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment