हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध मांस से लदे वाहन के मामले को लेकर पुलिस कप्तान ऑफिस पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और संगठनों ने 3 सितंबर को हुई घटना की निष्पक्ष जांच के लिए सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित करने की मांग की है।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन जिलाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह (योगी) के नेतृत्व में दिया गया है और ज्ञापन में कहा गया है कि गत 3 सितंबर को संदिग्ध मांस से लदा एक वाहन आगरा से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। सादाबाद थाना क्षेत्र में कुछ गौरक्षकों ने वाहन को रोककर पुलिस के सुपुर्द किया था। संगठनों का आरोप है कि बाद में पुलिस ने वाहन को छोड़ दिया।इसके बाद इसी वाहन को प्रताप चौराहा क्षेत्र में दोबारा रोका गया। यहां पुलिस और गौरक्षकों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। कुछ गौरक्षकों ने वाहन में लदे मांस के गौवंशीय होने की आशंका जताई है। हालांकि, मांस किस जानवर का है, इसकी पुष्टि वैज्ञानिक या फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकती है।
संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि अगर ट्रक में मांस था तो किसका था,पुलिस प्रशासन द्वारा गाड़ी की जांच क्यों नहीं की गई।घटना की पूर्ण जांच की जाए।मांस की विशेष फोरेंसिक लैब जाँच की जाए। प्रताप चौराहे पर हुई घटना के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कथित बल प्रयोग की जांच हो और दोषी प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए।अध्यक्ष योगी ठाकुर ने कहा है कि पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी संगठन के कार्यकर्ता और गौ सेवकों पर आरोप लगाना या अभद्र भाषा का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की जाए और घटना की जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाए।
ज्ञापन देने वालों में राहुल उपाध्याय,आशुतोष अग्रवाल, त्यागी बाबा, गणेश शास्त्री, जीतू राणा, धर्मेंद्र सिंह, लोकेंद्र, कृष्णा राय,ललित, विशाल, रोहित राजपूत, जयवीर सिंह रामकुमार, एवं अन्य गौ सेवक शामिल थे।











