उमेश चंद्र कौशिक आदर्श कॉलेज में 3 दिवसीय शिल्प प्रदर्शन जागरूकता कार्यक्रम का समापन

हाथरस। श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि सहायक निदेशक रंजीत कुमार हस्त शिल्प सेवा केंद्र आगरा एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी अमित मिश्रा की उपस्थिति में किया गया।। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य डॉ.सौरभ जैन द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को बुके प्रदान कर एवं उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया गया। इसी क्रम में रतन प्रकाश कला अध्यापक द्वारा धर्मेंद्र कुमार का उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में धर्मेंद्र ह्यूमन सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष के निर्देशन में उनकी पूरी टीम ने विद्यार्थियों को जरी वर्क( मास्टर ट्रेनर सुनीता मौर्य आगरा), ग्लास वर्क ( मास्टर ट्रेनर प्रेमवीर सिंह फिरोजाबाद ) , मधुबनी पेंटिंग ( मास्टर ट्रेनर अंजू मौर्य आगरा ) एवं मथुरा के पास जैत गांव से मास्टर ट्रेनर श्रीमती तारा द्वारा तुलसी के मोती से विभिन्न प्रकार के आइटम बनाना सिखाया गया।धर्मेंद्र कुमार ने सभी बच्चों को सरकार द्वारा हस्तशिल्प के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही शिल्पकार कार्ड के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

मुख्य अतिथि रंजीत कुमार द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरणात्मक संवाद कर विद्यार्थियों को लर्न विद अर्न कॉन्सेप्ट को साझा किया गया।साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी उनके परिवारों तक विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में पहुंचे , इसके लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया । विशिष्ट अतिथि अमित मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेनिंग के बारे में बात कर मोटिवेट किया गया ।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ जैन, मुख्य अतिथि रंजीत कुमार एवं विशिष्ट अतिथि अमित मिश्रा द्वारा सभी बच्चों को सर्टिफिकेट्स प्रदान किए गए। साथ ही तीनों बैच ( कक्षा 8, 9 और 10 ) के उत्कृष्ट 40 बच्चों को गिफ्ट भी प्रदान किए गए । कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रीतिका शर्मा के साथ विद्यालय के करियर गाइडेंस नोडल मृत्युंजय, आशीष, विकास कौशिक, रतन प्रकाश उपाध्याय , सुनीत कुमार गौतम , रमाशंकर एवं शिक्षा सहयोगी जयप्रकाश ,कुबेर , उमेश चंद्र का सक्रिय सहयोग रहा एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति प्रशंसनीय रही।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment