हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम के सहसंयोजकों की हुई घोषणा

सिकंदराराऊ। श्री दाऊजी मेला पंडाल में 20 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होने वाले हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम के संयोजक देवेन्द्र दीक्षित शूल ने इस कार्यक्रम के सहसंयोजकों की घोषणा निम्नबत की है ।सादाबाद तहसील से हरिभान सिंह सिंह व पिंकी पाराशर ।सासनी से हनीफ संदली व के के सिंह एडवोकेट। हाथरस से गाफिल स्वामी व देवेश सिसोदिया । मैंडू से बब्बी पंडित वहीं सिकंदराराऊ से भानु प्रताप सक्सैना एवं कुमार शिव संभव को नामित किया है।

इस कार्यक्रम में कक्षा 8 ,10 व 12 की परीक्षा में हिंदी विषय में 85% अंक से अधिक अंक वाले छात्र-छात्रा भाग ले सकते हैं ।उन्हें अंक तालिका की छाया प्रति साथ लानी होगी या सहसंयोजकों के पस पहले ही जमा कर सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र दीक्षित शूल ने सभी सहसंयोजकों से कहा है कि वे विद्यालयों में संपर्क कर कार्यक्रम के संबंध में बताएं। इसके अलावा अन्य किसी की दृष्टि में भी ऐसा कोई छात्र-छात्रा हो तो उसे भी कार्यक्रम में भेज सकते हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment