हाथरस। श्री अग्रवाल सभा की बैठक सभा अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल की अध्यक्षता मे श्री अंगूमल धर्मशाला सादावाद गेट पर आयोजित की गई और बैठक में सर्वप्रथम अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा महाराजा श्री अग्रसैन जी के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारम्भ किया गया।
श्री अग्रवाल सभा की बैठक में सभा के महामन्त्री मनोज कुमार अग्रवाल किराने वालो द्वारा नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियो व नवीन कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए परिचय की प्रक्रिया प्रारम्भ कराई गई।बैठक में वार्षिक पत्रिका अग्रकुल दर्पण का सम्पादक सर्वसम्मति से गोविन्द शरण अग्रवाल , वरुण अग्रवाल को बनाया गया। मेला श्री दाऊजी महाराज में लगने वाले दोनो अग्रवाल शिविर की व्यवस्था के लिये गौरव अग्रवाल वौवी को संयोजक बनाया गया है।
बैठक में श्री अग्रसैन जयन्ती शोभायात्रा के लिये सर्वसम्मति से उद्यमी हर्ष मित्तल पिन्टू को संयोजक बनाया गया है ।महामन्त्री मनोज कुमार अग्रवाल किराने वालो द्वारा धन संग्रह की टीमो को बनाये जाने पर विचार विमर्श हुआ। जिसमें लगभग 10-11 टीम सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में बनाये जाने पर सहमति हुई।श्री अग्रसैन जयन्ती पर लगने वाले दो दिवसीय अग्रसेन मेला के सम्बन्ध में काफी विचार विमर्श किया गया और उस पर विभिन्न विचार आये। जिसमें विपुल सिंघानिया द्वारा प्रदीप कुमार बंसल का नाम प्रस्तावित किया। इसी दौरान मुकेश सिंघल हुण्डी वालो एवं मनोज अग्रवाल राया वालो द्वारा कपिल अग्रवाल दाल वाले, दीपेश अग्रवाल सर्राफ, आनन्द कुमार गोयल के नाम प्रस्तावित किए गए। जिसमें दो नाम वृजेश कुमार गोयल व कार्तिकेय अग्रवाल को सम्मिलित कर पाँच सदस्यीय समिति बनाने के प्रस्ताव पर सहमति हुई तथा कुछ सदस्यो द्वारा दो दिवसीय मेला पूर्व की तरह श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारियो द्वारा आयाजित करने का प्रस्ताव रखा गया।। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा अहसहमति व्यक्त करने पर अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ने स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए आगे के विषय बैठक में रखने के लिए कहा गया।बैठक में सदस्यों द्वारा कार्यकारिणी सदस्यता शुल्क का संग्रह स्वेच्छा से किया गया।मंच पर उपस्थित अनिल कुमार मित्तल अध्यक्ष, मनोज कुमार अग्रवाल किराने वाले महामंत्री, संजय कुमार टालीवाल कोषाध्यक्ष, मनीष मित्तल मोनू , कनिष्ठ उपाध्यक्ष,मुकेश जालान संयुक्त मंत्री तथा पूर्व महामन्त्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट, दिलीप पौददार एडवोकेट, राकेश बंसल हींग वाले , सुनील अग्रवाल माया टाकीज वाले , दीपेश अग्रवाल सर्राफ , शरद अग्रवाल डिब्बा वाले तथा कपिल अग्रवाल दाल वाले, सुरेशचंद्र अग्रवाल बर्तन वाले,मनोज अग्रवाल राया वाले, संजीव अग्रवाल दाल वाले, विपुल सिंघानियां, मधुर विन्दल आदि ने विचार व्यक्त किए।
बैठक में उपरोक्त के अलावा सर्वश्री रामनिवास अग्रवाल, विजय कृष्ण गर्ग,राजेश कुमार तायल, प्रदीप बंसल, महेन्द्र कुमार बंसल, हरगोविन्द गोयल, देवेन्द्र कुमार गोयल रंग वाले, पवन कुमार सिंघल, सुधीर मित्तल, कन्हैयालाल चूना वाले, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, मुकेश कुमार गर्ग गोटा वाले,नीरज गोयल,संजय कुमार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, विमलेश बंसल, रामकुमार गोयल, कालीचरन अग्रवाल हींग वाले, लोकेश अग्रवाल दाल वाले,विक्रम अग्रवाल, मोहनलाल सिंघल बैग वाले, अरविन्द अग्रवाल, श्याम कुमार अग्रवाल, प्रवीन कुमार गर्ग,निष्कर्ष गर्ग, आशीष अग्रवाल, सारांश टालीवाल, मयंक अग्रवाल, आशीष मित्तल, गौरव बंसल, उद्धव मित्तल, मुकेश अग्रवाल वैंक वाले, सिद्धार्थ अग्रवाल, माधव सिंघल, चेतन सिंघल, राजीव सिंघल,अनूप जैन, विकास गर्ग रेडीमेड़ वाले, राम अग्रवाल फाँल वाले,आलोक अग्रवाल, अमित गोयल, पंकज गोयल,गौरव तायल, गोविन्द पौददार, पीयूष गर्ग, मुकुन्द सेकसरिया, दीपेश सिंघल, तनुज अग्रवाल, सजल अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, गौरव सिंघल, सुभाष चन्द्र अग्रवाल, नवीन पौददार, अमित अग्रवाल, प्रतीक गर्ग, संजय अग्रवाल पत्रकार, वरूण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सी.ए मनीष टालीवाल, सुनील बंसल, सुनील अग्रवाल, दिलीप मित्तल आदि अग्रवाल बन्धु उपस्थित थे।बैठक का संचालन निवर्तमान महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट द्वारा किया गया। अंत में सभा अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।











