सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंदनपुर में नामजदों ने मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कुंदनपुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी तालेवर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार की सुबह 7 बजे करीब गांव के ही चरन सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, मधु देवी पत्नी बंटी बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके पुत्र राजकुमार को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।











