मोबाइल पर कॉल न कराने पर ससुर एवं पुत्रवधू को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंदनपुर में मोबाइल पर कॉल कारने की मना करने पर नामजदों ने ससुर एवं पुत्रवधू को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव कुंदनपुर निवासी चरन सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 9 सितम्बर की सुबह 7 बजे करीब उसने मोबाइल फोन पर कॉल कराने से मना करने पर गांव के ही राजकुमार पुत्र तालेवर सिंह, राजकुमारी पुत्री तालेवर, विनीता देवी पत्नी राजकुमार, मुन्नी देवी पत्नी तालेवर सिंह ने गाली गलौज करते हुए उसको लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पुत्रवधू मधु देवी पत्नी मनोज कुमार को नामजद आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment