छात्र का पेड़ पर लटका मिला शव: सनसनी: आरोप

हसायन। कोतवाली क्षेत्र के करारमई गांव में एक 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में भारी सनसनी फैल गई और छात्र का शव बीती रात्रि को गांव में एक मंदिर के पास पेड़ पर लटका मिला। परिवार ने उसे पेड़ से उतारकर डॉक्टर के पास ले गये, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता ने जमीनी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे शुरुआती तौर पर आत्महत्या मान रही है।


बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव करारमई निवासी यशवेंद्र का 15 वर्षीय बेटा कान्हा एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। वह कल देर शाम घर से निकला था। लेकिन जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार को चिन्ता हुई और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान छात्र गांव के पास मंदिर पर पेड़ से लटका मिला। घटना से जहां भारी हड़कंप मच गया। वहीं परिवार के लोगों द्वारा तत्काल छात्र को उपचार हेतु परिवार के लोग उसे पेड़ से उतारकर डॉक्टर के पास ले गए।जहॉ पर डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।। बताया जाता है परिजन छात्र के शव को घर वापस ले आए और आज सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता यशवेंद्र ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।उन्होंने उक्त लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।

उक्त मामले में सीओ सिकंद्राराऊ अमित पाठक ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment