हाथरस। अग्रवाल समाज के प्रमुख संगठन श्री अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनिल अग्रवाल फूड वालों का श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर द्वारा भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
श्री अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल अग्रवाल चूरन वाले एवं उनकी पूरी कमेटी का गत दिनों आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित विशाल शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर के पदाधिकारियों द्वारा उनका फूल माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वागत सम्मान करने वालों में अध्यक्ष बृजेश गोयल (दाल वाले),महामंत्री अमित अग्रवाल कपड़ा वाले, वरिष्ठ व्यापारी शुभम मित्तल, शशांक अग्रवाल, गौरव तायल,चिराग गोयल, नवीन पोद्दार, पुनीत पोद्दार, राकेश अग्रवाल, मधुर बिंदल, सुलभ गर्ग (पिंकी रबर), सुलभ गर्ग (डेल्टा), पीयूष अग्रवाल (मुरब्बा वाले), हिमांशु अग्रवाल (दाल वाले), अनुज अग्रवाल (घी वाले),मालव सिंघल, अंकुर अग्रवाल आदि शामिल थे।












