हाथरस। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प एवं सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश, प्रदेश एवं जिले में सेवा संकल्प अभियान 2026 आयोजित किया जा रहा है और इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री के कृतित्व से सेवा शब्द के मूल भाव को जन- जन तक पहुंचाया है और उसे शासन की संस्कृति बनाया है। इसी उद्देश्य को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला आयोजित की गई तथा कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी विजय शिवहरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष की सेवा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने की। जबकि संचालन भाजपा जिला महामंत्री ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया द्वारा किया गया।

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान 2026 कार्यशाला में मंचासीन अतिथियों में सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य थे। इस मौके पर जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर पूरी प्रस्तावना को प्रस्तुत किया गया।
कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का उद्देश्य अंत्योदय, राष्ट्रप्रथम का भाव और सुशासन रहा है। यह त्रिवेणी पं. दीनदयाल उपाध्याय,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा दिए गए संस्कारों से निर्मित हुई है, जिन्हें प्रधानमंत्री ने अपने आचरण से जीवंत किया है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत हमें सेवा शब्द के मूल भाव को जन जन तक पहुंचाना है और अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता, अधिकतम सेवा और इसका प्रभावी क्रियान्वयन, अधिकतम धरातलीय गतिविधि, सोशल मीडिया का सक्रिय एवं सुनियोजित उपयोग तथा प्रत्येक कार्यक्रम की पूर्णता का स्वामित्व अर्थात प्रत्येक कार्यकर्ता केवल सहभागी नहीं, अपितु अपने दायित्व का उत्तरदायी संवाहक बने यही इस अभियान का लक्ष्य है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा द्वारा बताया गया कि आशीर्वाद का दीया, घर-घर दीप प्रज्जवलन-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना और विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प के प्रतीक स्वरूप दीप प्रज्वलित करना। 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नमो सेवा गाथा। आंगन का उत्सव आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान। कहानी बदलाव की- हर शक्ति केंद्र 10 लाभार्थियों की रील। विकसित भारत संकल्प यात्रा। सेवा ज्योति यात्रा। वडनगर से वाराणसी- जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा। सेवा मेरा योगदान। सेवा सेतु अभियान- सरकार आपके द्वार। रंगोली राष्ट्र। राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज। जन सेवक महाकुंभ- पंचायत से पार्लियामेंट, जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक संकल्प सहित विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे।

कार्यशाला में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी एवं सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा भी सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से अभियान को ऐतिहासिक रूप से संपन्न कराए जाने का अनुरोध किया गया।
इस मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र कुमार माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, संध्या आर्य, डॉ. भूपेंद्र सिंह, मुकेश चौहान, मथुरा प्रसाद गौतम, सुनीता सिंह, रजत चौधरी, संजय सक्सेना, जिला मंत्री योगेश तोमर, पिंकी पलावत, योगेश राजपूत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भीकम सिंह चौहान, योगेंद्र गहलोत, गजेंद्र चौधरी, राहुल बघेल, सौरभ शर्मा, अरविंद दिवाकर, मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, स्मृति पाठक, प्रदीप शर्मा, आकाश सेंगर, योगेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सचिन शर्मा, सुनील कुमार, गजेंद्र प्रताप सिंह, अरुण चौधरी, संदीप शाह, अंकुश गौड सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित थे।












