सासनी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूमः गाजे-बाजे के साथ निकाला भव्य डोला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कस्बे के गांव रूदायन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की श्रृंखला में शनिवार को भव्य डोला निकाला गया। धार्मिक भजनों और गाजे-बाजे के साथ निकले इस डोले में पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर डोले का स्वागत किया और बाल गोपाल के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में संतों और गणमान्य लोगों की विशेष उपस्थिति रही। डोले के दौरान बाबा श्री केशव दास जी महाराज, श्री राम दास महाराज जी और दयाल दास जी महाराज का सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मनोज शास्त्री एवं अनिल शास्त्री ने धार्मिक भजनों व मंत्रोच्चार से वातावरण को धर्ममय बना दिया। शोभायात्रा में विमल तिवारी, डॉ. महेश, नैना, अमरीश मिस्त्री, राहुल, कन्हैया, लोकेंद्र, कान्हा, छोटू, शीलू, सौरभ, नमन, चमन, रजत, राजन, लवकुश और तुषार ने व्यवस्थाएं संभालने में मुख्य भूमिका निभाई। वहीं महिला श्रद्धालुओं में आशा देवी, गुड्डी देवी, शशि देवी और अनुराधा कौशिक आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं। डोले के समापन पर आरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment