हाथरस के युवक की मथुरा में मौत: परिवार में कोहराम

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के शहर से सटे मेंडू रोड स्थित रानी का नगला निवासी एक युवक का शव कल मथुरा में लक्ष्मीनगर के पास रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिलने से भारी सनसनी फैल गई और जब घटना की सूचना उसके परिवार के लोगों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया और परिजन तत्काल मथुरा पहुंच गए। मथुरा से पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर करीब 3 बजे युवक का शव उसके गांव पहुंचा तो वहां मातम छा गया।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के शहर से सटे मेंडू रोड स्थित रानी का नगला निवासी 21 वर्षीय जतिन पुत्र लख्मीचंद वेल्डिंग का काम करता था और कल दोपहर को ट्रेन से मथुरा गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि जतिन अविवाहित था।उन्हें कल शाम को रेलवे पुलिस मथुरा ने घटना की जानकारी दी थी। परिवार के लोगों ने आशंका जताई है कि जतिन को ट्रेन से धक्का देकर हत्या की गई है। इन लोगों ने एक युवक पर शक जताया है। उनका कहना है कि मथुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर आज दोपहर मृतक का शव आने के बाद गांव में मातम छा गया। भारी गमगीन माहौल में मृतक युवक का अंतिम संस्कार किया गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment