हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड पर गांव नगला खान के पास बीती रात्रि को में एक मोपेड सवार 55 वर्षीय व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में मोपेड सवार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना चंदपा क्षेत्र के गांव नगला खिरनी परसारा निवासी 55 वर्षीय पुत्र मुरीद खां पुत्र मजीद खां देर रात अपना काम पूरा करने के बाद मोपेड से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नगला खान के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुरीद खां गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक की पहचान कराने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी।
बताया जाता है मुरीद खां की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार में मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने कार्यवाही पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया।पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस मामले की जांच और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पहचान की कोशिश कर रही है।












