सिकंदराराऊ। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कस्बा में योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा धूमधाम के साथ शुक्रवार को निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरी शंकर हिन्दू इंटर कॉलेज से हवन यज्ञ के साथ पूजा अर्चना कर हुआ। शोभायात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुजरेगी। शोभायात्रा में दर्जनों झाकियां श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगी। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन होगा। आयोजकों द्वारा शोभायात्रा की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में बढ़चढ़ सहभागिता करने की अपील की है।









