श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के चलते बाजार हुए गुलजार : बाजारों में खरीददारी को उमड़ रही भीड़

सिकंदराराऊ । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक होने के चलते बाजार गुलजार हो गए है। बाजार भगवान श्रीकृष्ण की पोशाकों एवं झूले आदि से पटे हुए है। बाजारों में कान्हा का जन्मोत्सव मनाने को जमकर भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शुकवार को घर- घर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा । जिसको लेकर घरों से मंदिरो तक तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। घर-घर जन्माष्टमी मनाने की तैयारी जोरो पर चल रही है। मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर साज-सज्जा की जा रही है।


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बुधवार को बाजारो में खरीददारी को लोगो की खासी भीड़ उमड़ी। बाजार लड्डू गोपाल के झूले और परिधानों से पटा रहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को बड़ी ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। जिसके चलते कस्बा के बाजारों में लड्डू गोपाल के झूले एवं परिधानो की खरीददारी को बुधवार को लोगो की भारी भीड़ उमड़ी। कन्हैया के जन्मोत्सव के लिए लोगो में खासा उत्साह नजर आया। लोगो ने कन्हैया के लिए पोशाक , वंशी, मोर मुकुट, बाजू बंद, पालने आदि की जमकर खरीदादरी की । ठाकुर जी के श्रृंगार की वस्तुओं की कीमत में भी भारी उछाल आया है। बाजारों में सजी कन्हैया की पोशाक लोगो को आकर्षित करती दिखाई दी। फेंशी पोषक लोगो को अपनी ओर मोहित कर रही थी। वहीं मंदिरों पर साफ सफाई के साथ साथ भव्य सजावट की जा रही है । कन्हैया के भक्त शुकवार की शाम को कस्बा के मंदिरों में पहुँचकर अपने आराध्य के आलौकिक दर्शन भी करेंगे ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment