सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में पूर्व ऊर्जा, परिवहन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री स्व. रामवीर उपाध्याय की बुधवार को चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और जनपद के विकास में उनके योगदान की सराहना की गई।
प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने हाथरस जिले का सर्वाधिक विकास कराया। वह हाथरस जिले से एक मात्र ऐसे राजनेता थे, जोकि जिले की तीनों विधानसभा सीटों से विधायक चुने गए। हाथरस को जिला बनाने का श्रेय रामवीर उपाध्याय को जाता है। उनके दृढ़ निश्चय के कारण ही हाथरस जिला बन सका। हाथरस जिला बनने से पहले लोगों को अलीगढ़ और मथुरा जाना पड़ता था। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रामवीर उपाध्याय ने हाथरस को जिला बनवाया जिससे लोगों की परेशानी दूर हुई और जिले का विकास बहुत तेजी के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि रामवीर उपाध्याय प्रदेश में राजनेताओं में एक बडा़ ब्राह्मण चेहरा थे। उन्होंने पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों की मदद करने का काम किया। जिसके लिए लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण दीक्षित, शरद शर्मा, केके शर्मा, अनिल उपाध्याय, अनंत देव चतुर्वेदी, हर्षित देव चतुर्वेदी , शिवम दिक्षित, उत्कर्ष पाठक, विवेक धनगर, विनोद गिरि, अनुपम तोमर, योगिता सैनी, सोनी यादव, संध्या शर्मा आदि मौजूद रहे ।









