सिकंदराराऊ। हाथरस रोड स्थित डाकघर के बाहर खड़ी एक छात्र की बाइक को चोर चुराकर ले गया । घटना डाकघर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने आरोपी बाइक चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
संतोष बाबू पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव भटीकरा थाना सिकंदराराऊ ने दी तहरीर में कहा है कि वह हाथरस रोड स्थित डाकघर की ऊपरी मंजिल पर पढ़ाई करता है। रोज की भांति उसकी हीरो स्प्लेंडर बाइक बुधवार की सुबह 9:30 बजे करीब हाथरस रोड स्थित डाकघर के बाहर खड़ी हुई थी।
इस दौरान मौका पाकर एक चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गया। घटना डाकघर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश में जुट गई है।









