पति ने पत्नी एवं पुत्री को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोड़ारा जहांगीरपुर में शराबी पति ने अपनी पत्नी के सिर में डंडे से प्रहार कर दिया और अपनी पुत्री को भी मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता पत्नी ने कोतवाली में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव कोड़ारा जहांगीरपुर निवासी रितु देवी पत्नी चरण सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को उसका पति शराब के नशे में धुत्त होकर गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गई। आरोपी ने अपनी पुत्री को भी मारपीट कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment