सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में नामजद ने घर में घुसकर एक दंपती व पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी कमलेश पत्नी दलवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि रविवार की दोपहर 2:30 बजे करीब वह अपने पति एवं पुत्री के साथ घर पर सो रही थी। तभी मोहल्ले का ही चेतन पुत्र प्रमोद गाली गलौज करता हुआ घर में घुस आया। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उसके हाथ पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई । शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके पति एवं पुत्री को भी नामजद ने मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









