कमेटी के रुपए मांगने पर आरोपी कर रहा मना

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौखेल निवासी एक महिला ने नामजद के पास एक लाख रुपए की कमेटी डाली । रुपयों की आवश्यकता पढ़ने पर जब उसने नामजद से रुपए मांगे तो उसने रुपए देने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मोहल्ला नौखेल निवासी अरुणा देवी पत्नी राजेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी सूरजभान पुत्र भिखारी लाल के पास एक लाख रुपए की कमेटी डाली। पुत्री की शिक्षा के लिए रुपए की आवश्यकता पड़ने पर उसने सूरज भान से रुपए मांगे। आरोपी ने उससे कहा कि 20 हजार रुपए उसका पति उससे ले गया है। जब उसने पति से रुपए लाने की पूछताछ की तो उसने मना कर दिया । उसने आरोपी से पुनः रुपए मांगे। तो आरोपी ने कहा कि जो तेरा पति 20 हजार रुपए ले गया है उस पर 10 प्रतिशत की दर ब्याज देनी पड़ेगी और उस ब्याज में रुपए बराबर हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment