सोते समय युवक को सर्प ने डसा : सीएचसी से किया अलीगढ़ रेफर

सिकंदराराऊ। विकासखंड हसायन क्षेत्र के गांव पिछौती में बीती रात घर में सो रहे एक 30 वर्षीय युवक को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी । आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।


बताया जाता है कि गांव पिछौती निवासी 30 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र सोनपाल रविवार की रात्रि को अपने घर पर सो रहा था । तभी उसके ऊपर अचानक एक जहरीला सांप गिर पड़ा और सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। जिससे परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment