एमएलडीवी एवं आरकेएसके इण्टरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया रक्षा-बन्धन पर्व

हाथरस। शहर के श्यामकुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इण्टर काॅलेज एवं तरफरा रोड़ स्थित आरकेएसके इण्टरनेशनल स्कूल में रक्षा-बन्धन का पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बालक-बालिकाओं ने उत्कृष्ट कोटि की राखियाँ बनाकर अपनी भावनात्मक एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को साकारता प्रदान की। श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाये जाने वाला यह त्यौहार मुख्य रूप से हिन्दुओं में प्रचलित है ,किन्तु भारत में सभी धर्मों के लोग उत्साह, प्रेम एवं स्नेह से इस त्यौहार को मनाकर सर्व धर्म सम्भाव को प्रस्तुत करते हैं। इसके साथ ही राखी देश, पर्यावरण एवं मानव-हितों की रक्षा के लिये भी बाँधी जाती है एवं आज के दिन सनातनी पुराने उपनयन को बदलकर नवीन जनेऊ धारण करते हैं।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता एड. ने बतलाया कि यह त्यौहार आदिकाल से जुड़ा हुआ है। वामनावतार में नारद जी की सलाह पर लक्ष्मी जी ने बलि को रक्षासूत्र बाँधकर उसे अपना भाई बनाया था। सिकन्दर की पत्नी ने अपने हिन्दू शत्रु पुरू को राखी बाँधकर अपने पति सिकन्दर को पुरू से जीवनदान दिलवाया था
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने रक्षा-बन्धन को भारतीय संस्कृति की पहचान बताते हुये, इस त्यौहार को गर्व एवं उल्लास का प्रतीक बताया। उन्होंने अत्यन्त दुखः के साथ कहा कि आज भी कई भाईयों की कलाई में राखी इसलिये नहीं बँध पाती, क्योंकि उनकी बहनों को उनके माता-पिता ने कन्या-भ्रूण हत्या कर उन्हें इस दुनिया में आने से पूर्व ही विदा कर दिया।
राखी मेकिंग प्रतियोगिता में एमएलडीवी से प्राथमिक वर्ग में आध्या मित्तल प्रथम, आध्या द्वितीय, मोहक तृतीय, हर्षिता चतुर्थ एवं आफरिन पंचम स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में श्रीशा प्रथम, चंचल द्वितीय, योग्यता तृतीय, बबली चतुर्थ एवं गुंजन पंचम स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में गौरव प्रथम, वंशिका द्वितीय, आराध्या तृतीय एवं याशिका चतुर्थ स्थान पर रहे। आरकेएसके इण्टरनेशनल स्कूल में परिधि प्रथम, दिव्या द्वितीय, भूपेश तृतीय, रिया चतुर्थ एवं हिमांशी ने पंचम स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में एमएलडीवी की प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय, उप-प्रधानाचार्या शाजिया रफीक खान, संयोजिका डाॅ. रेखा जादौन, गीता गौतम, राधा सारस्वत, निधि अरोरा, नीतू अग्रवाल, श्रुति कौशिक, मौ. दानिश, हिमांशु वाष्र्णेय, कोमल अग्रवाल, जीतू अरोरा, पुनीत गुप्ता, पुनीत वाष्र्णेय, सत्यवती एवं आरकेएसके स्कूल में रोली तिवारी, ज्योति वर्मा, ऊष्मा कश्यप, संजना राजपूत, श्याम सिंह आदि का सहयोग रहा।अन्त में प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय एवं संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षा के इस बन्धन को जीवन-पर्यंत निभाने का संदेश दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment