हाथरस। सेंट जॉन्स स्कूल मोहनगंज में आज रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर कक्षा एक के बच्चों के लिए क्ले मोडलिग आर्ट और शो एंड टेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की कल्पना शीलता और उनके हाथों को कौशल को बढ़ावा देना था।

प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया l रंग बिरंगी मिट्टी का उपयोग करके नन्हे कलाकारों ने पर्यावरण, कार्टून, जीव जंतु और सुंदर कलाकृतियों के बेहतरीन मॉडल तैयार किए l बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल में उनकी कला के प्रति गहरी सोच और लगन साफ़ दिखाई दे रही थी l विद्यालय की प्रधानाचार्या सुचेता जॉन ने बच्चों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जनार्दन, आराध्या सिसोदिया, द्वितीय स्थान सानवी,उमर तथा तीसरा स्थान सारांश गोयल और प्रानवि ने प्राप्त किया।इस अवसर पर मेघना ,विनीता, रिया जैन, मीरा, पायल, रितिका, शीतल आदि शिक्षिकाएं उपस्थित थीं l









