सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कलाँ में रंजिश के चलते नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया । पीड़ित की पत्नी ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव टीकरी कलाँ निवासी रीना देवी पत्नी संजीव पुरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके गांव के ही रोहित शर्मा पुत्र महेन्द्र शर्मा से मुकदमेवाजी चल रही है। इस कारण रोहित शर्मा और उसका परिवार उससे व उसके परिवार से रंजिश मानता है।
रंजिश के चलते धीरज शर्मा , नीरज शर्मा, रोहित शर्मा पुत्रगण महेंद्र शर्मा, महेन्द्र शर्मा पुत्र बाबूलाल उसके घर के दरवाजे पर गाली गलौज कर मुकदमे में फैसला करने का दवाब बनाने लगे और धमकी देने लगे। पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों उसके पति को पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









