जागरूक उपभोक्ता ही एक सशक्त और पारदर्शी समाज की नींव है-भूप सिंह

हाथरस। राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल का भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया।राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती संयुक्ता दास का भी सम्मान किया गया।। राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल से शिष्टाचार भेंट की गई। इस विशेष अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष को पारंपरिक पगड़ी, अंगवस्त्र/पटका एवं शॉल ओढ़ाकर पूरे मान-सम्मान के साथ सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती संयुक्ता दास का भी शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष सम्मान किया गया और संगठन में उनके निरंतर योगदान की सराहना की गई।उपभोक्ताओं के प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष का महत्वपूर्ण संदेश दिया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल ने समस्त उपभोक्ताओं को जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही एक सशक्त और पारदर्शी समाज की नींव है। उपभोक्ता अपने अधिकारों को पहचानें, शोषण के खिलाफ आवाज उठाएं और हमारी समिति हर उपभोक्ता के न्याय और हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से सदैव साथ खड़ी है।इस दौरान संगठन के विस्तार और उपभोक्ता जागरूकता अभियानों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।। कार्यक्रम में रूपकिशोर, योगेंद्र वार्ष्णेय, प्रमोद कुमार समिति एवं सोसाइटी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।बैठक का समापन संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment