हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता राजेश सिंह गुड्डू को भाजपा का जिला महामंत्री बनाए जाने पर उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के पदाधिकारियों ने उनका पटका एवं पगड़ी पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया ने कहा कि ठा. राजेश सिंह गुड्डू को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण से भारतीय जनता पार्टी को जनपद में और अधिक मजबूती मिलेगी।स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला संरक्षक वकील वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष रनसिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता कौशिक, के.सी. महाशय, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजरानी शर्मा, जिला सह सचिव मनीष उपाध्याय, रोबिन सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने ठा.राजेश सिंह गुड्डू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।









