हाथरस। भारतीय जनता पार्टी की सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर को महिला एवं बाल विकास संबंधित संयुक्त समिति की सभापति बनाए जाने पर सदर विधायक द्वारा लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया गया है।। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने उन्हें महिला एवं बाल विकास संबंधित संयुक्त समिति की सभापति बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया । सदर विधायक ने महिला एवं बाल विकास संबंधित संयुक्त समिति के सभापति बनाये जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर जहॉ धन्यवाद दिया।साथ ही मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मेडिकल कॉलेज का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करवायें। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए।
कहा कि कैबिनेट बैठक में हाथरस मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु अनुदान प्राप्त होगा और आश्वासन दिया कि जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करवाकर मेडिकल कॉलेज का कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा।इस अवसर पर सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।









