श्री शिवमहापुराण कथा में शिव भक्ति के संदेश से गूंजा कथा पंडाल रुद्राभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण का बताया महत्व

 

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस पर चल रही भव्य श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के आठवें दिन बुधवार को lकथा व्यास सतगुरु शरण देव जी महाराज ने शिव भक्ति का सार समझाते हुए भगवान शिव की आराधना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जीवन में नियमित रूप से शिव आराधना करने तथा मन, वचन और कर्म से भगवान शिव का स्मरण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण कथा का उद्देश्य भगवान शिव की भक्ति, उनके आदर्शों और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कथा व्यास ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन की महिमा बताते हुए कहा कि श्रद्धा और विधि-विधान से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव का पूजन करने से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने रुद्राभिषेक के महत्व को भी विस्तार से समझाते हुए कहा कि रुद्राभिषेक श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। भगवान शिव के रुद्राभिषेक से भक्त के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वह भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट करता है। हर -हर महादेव ,बम बम भोले के जयघोषों से कथा पंडाल गुंजायमान हो गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने विधि विधान के साथ व्यास पीठ का पूजन कर आशीष प्राप्त किया। आयोजकों ने पगड़ी एवं फूलमालाएं पहनाकर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय का स्वागत किया । कथा में रामकिशन दीक्षित, पंकज दीक्षित, आकाश दीक्षित,विष्णु शर्मा, मुकेश शर्मा, हर्ष पाठक, राजकुमार शर्मा, भूपेंद्र उपाध्याय, नरेश चतुर्वेदी, विनोद गोस्वामी, मनीष शर्मा, राकेश यादव, बृजबिहारी कौशिक, अंश शर्मा, मनोज उपाध्याय, सतीश शर्मा, हृदेश चौहान, रानू पंडित, अरविंद भारद्वाज, विशाल राज सिंह आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment