सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव खिजरपुर निवासी एक 16 वर्षीय छात्र मंगलवार को स्कूल जाने के बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने छात्र को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । छात्र के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
गांव खिजरपुर निवासी ओमप्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार की सुबह 8 बजे करीब उनका 16 वर्षीय पुत्र घर से साईकिल पर सवार होकर गांव बाजिदपुर स्थित स्कूल जाने को निकला था। दोपहर तक छात्र स्कूल से घर नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई । परिजनों ने रिश्तेदारी एवं संभावितस्थानों पर छात्र को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। छात्र के लापता होने से परिजन खासे परेशान हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है ।









