मेला श्री रेवती मैया मे धर्म सम्मेलन में गूंजा आध्यात्मिकता, शांति और सद्भाव का संदेश

हाथरस। श्री रेवती मैया मेला के अवसर पर ब्रह्माकुमारी तपस्या धाम की ओर से दाऊजी मंदिर परिसर में भव्य धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर आध्यात्मिक विचारों का लाभ लिया।। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संत श्रद्धानंद जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्य, सदाचार, प्रेम, शांति, करुणा और मानव सेवा को जीवन में धारण करना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य अपने विचारों को श्रेष्ठ बनाता है, तो उसका प्रभाव परिवार, समाज और राष्ट्र पर भी सकारात्मक रूप से पड़ता है। कार्यक्रम की संयोजक बी.के. भावना दीदी ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन में शांति, सकारात्मकता और श्रेष्ठ संस्कारों को धारण कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट व डॉ. नीरज वार्ष्णेय द्वारा किया गया।। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान श्यामवीर सिंह चौधरी सहित अनेक नागरिक एवं धर्मप्रेमी उपस्थित थे। आगरा से हरिदत्त शर्मा ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम में राजयोगिनी बी.के. सीता दीदी जनपद प्रभारी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ। सम्मेलन में आध्यात्मिकता, प्रेम, भाईचारे, शांति और श्रेष्ठ संस्कारों का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम मे बीके सीमा बहिन ने- ढूढ़ लें ठिकाना आत्मा ढूंढ लें ठिकाना सुंदर गीत के माध्यम से सन्देश दिया। संत श्री श्रद्धानंद जी महाराज के प्रेरणादायी विचारों ने लोगों को धर्म के वास्तविक स्वरूप को समझने तथा अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। अंत में ब्रह्माकुमारी तपस्या धाम की ओर से सभी अतिथियों एवं धर्मप्रेमी भाई-बहनों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बांकेबिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, कैलाश चंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, राम गुप्ता प्रेस वाले, मंजू शर्मा, आशू आँधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय गुड़ वाले, डॉली पहलवान, चौधरी राजेंद्र सिंह, सेतू शर्मा आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment