हाथरस। श्री रेवती मईया मेला में विशाल रसिया का दंगल मनोज विजेंद्र शर्मा के संयोजन में हुआ। अखाड़ा खिच्चो आटे वाले मनोज शर्मा व मुकेश देव महाराज बीके मधुआ राया वालों के बीच रसियों का जोरदार मुकाबला हुआ जो कि देर रात तक चला। रसिया प्रेमियो ने इस मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। रसियों का संचालन डॉली पहलवान ने किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एड., डा.नीरज वार्ष्णेय, बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, कैलाश चंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, राम गुप्ता प्रेस वाले, आशू आँधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय गुड़ वाले, चौधरी राजेंद्र सिंह, मंजू शर्मा, पप्पन पहलवान, मंदिर सेवायत वेदांत चतुर्वेदी, सेतू शर्मा, अनिल सिलाई मशीन, अशोक शर्मा, सतीश पहलवान, मंजू शर्मा उपस्थित थे।









