अवैध देशी शराब समेत युवक दबोचा

अवैध देशी शराब समेत युवक दबोच

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव खिजरपुर मार्ग से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।

एसआई सुरेंद्र पाल सिंह अपने हमराहों के साथ गांव खिजरपुर में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध देश शराब लेकर गांव के रोड पर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम श्यामपाल पुत्र बाबू सिंह निवासी गांव खिजरपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment